
चाकुलिया : चाकुलिया के मुस्लिम बस्ती निवासी मो मुर्ताजा (56), पत्नी सारजादा खातून( 48) और बेटी साहिन परवीन ओड़िशा से गांव पहुंचे. यह सूचना मिलते ही प्रखंड प्रशासन मुस्लिम बस्ती पहुंचा और इस परिवार को अपने साथ ले जाकर शिक्षक प्रशिक्षण महाविधालय में क्वारेंटान में रखा है. मिली जानकारी के अनुसार तीनों मंगलवार को बाहर से चाकुलिया अपने घर पहुंचे थे. ग्रामीणों ने बताया कि परिवार काफी गरीब है. भिक्षा मांग कर गुजारा करते हैं. लोगों ने कहा कि परिवार कटक में लॉक डाउन होने से फंस गया था. वहां से वे सभी किसी सब्जी गाड़ी मै बैठकर खड़गपुर पहुंचे और वहां से एक टेम्पो से बेंद गांव तक पहुंचे. बेंद से पैदल ही परिवार अपने घर आया था. ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रखंड प्रशासन को दी. सूचना पाकर नपं के सिटी मैनेजर और प्रभारी कृषि पदाधिकारी देव कुमार मुस्लिम बस्ती पहुंचे और तीनों को अपने साथ क्वारेंटाइन लेकर पहुंचे. वहां उनकी स्वास्थ्य की जांच की गया. देवकुमार ने बताया कि अगले 14 दिनों तक तीनों को क्वारेंटाइन में रखा जाएगा.







