
सरायकेला : एक तरफ कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरा देश कराह रहा है, इन सबके बीच झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम के खिलाफ भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह ने मोर्चा खोल दिया है. शैलेंद्र सिंह ने आदित्यपुर नगर निगम के जेई सुधीर कुमार पर संवेदकों को कमीश के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार और नगर विकास विभाग के सचिव से ऐसे अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आदित्यपुर नगर निगम में उनके भाई का भी ठेका चलता है, जहां काम पूरा होने के बाद जमानत राशि लौटाने के एवज में जेइ सुधीर कुमार ने उनसे कमीशन की मांग की. वहीं शैलेंद्र सिंह ने बताया कि जेइ द्वारा निगम क्षेत्र के सभी संवेदकों को प्रतााड़ित किया जाता है, किसी भी संवेदक से बगैर कमीशन लिए चेक का भुगतान नहीं किया जा रहा है. वहीं उन्होंने बताया कि एक तरफ केंद्र सरकार लॉकडाउन की अवधि में बैंको द्वारा रियायत दिए जाने की घोषणा की गई है,















