
मुसाबनी : कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए घोषित लॉकडाउन की अवधि में किसी नागरिक को कोई असुविधा ना हो इस उद्देश्य से प्रशासन के स्तर पर हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं. मुसाबनी प्रखंड के बीडीओ सह सीओ अजय कुमार रजक ने धोबनी और फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के सुदूर क्षेत्र के पाथरगोडा, सोमयडीह समेत अन्य गांव का दौरा कर वहां संचालित दीदी किचेन और पीडीएस दुकान का निरीक्षण किया. इस संबंध में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी ने बताया कि केंद्रों में सामाजिक दूरी का अनुपालन किया जा रहा है और सैनिटाइजेशन की भी व्यवस्था की गयी है. साफ-सफाई का पूर्ण ध्यान रखते हुए जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन दिए जा रहे हैं. दीदी किचेन में सामाजिक दूरी, साबुन-पानी से हाथ धुलवाने और सैनिटाइजर की व्यवस्था की गयी है. सैनिटाइजेशन के बाद ही जरूरतमंदों को खाना खिलाया जा रहा है, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सके.
पाथरगोड़ा के दीदी किचेन बंद पाया गया इस पर बीडीओ सह सीओ द्वारा जेएसएलपीएस के बीपीएम से स्पष्टीकरण मांगा गया और निर्देश दिया गया है कि मुसाबनी के सभी दीदी किचेन का जांच करके प्रतिदिन प्रतिवेदन प्रखण्ड कार्यालय में उपलब्ध कराया जाये. सोमाईडीह के तिरला मार्शल गांवता महिला मंडल जन वितरण प्रणाली दुकान का निरीक्षण किया गया. पदाधिकारी द्वारा अतिरिक्त प्राप्त आवंटन 10-10केजी राशन प्रति लाभुकों को अगले 2 से 3 दिनों के अन्दर वितरण करने का निर्देश दिया गया. इस संदर्भ में सभी को सोशन डिस्टेंसिंग और मास्क,सेनिटाईजर का प्रयोग करने का निर्देश दिया गया. दोनों पंचायतों के पंचायत भवनों के क्वटराईन रूम का निरीक्षण किया और संबंधित पंचायत सचिवों को आवश्यक दिशा-निदेश दिए .















