
चक्रधरपुर : रेल क्षेत्रों में साफ-सफाई और कोरोना वायरस से बचाव के प्रति जागरूकता को लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल के एसीएमएस डॉ एस सोरेन ने रेलवे क्षेत्र के वार्ड पार्षदों के साथ एक अहम बैठक की. बैठक में रेल क्षेत्र के वार्ड पार्षद लालजी प्रसाद और निकू सिंह उपस्थित थे. बैठक में डॉ एस सोरेन ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ इस जंग को साथ मिलकर लड़ना है और इससे बचने के जो उपाय केंद्र सरकार ने बताये हैं उसका सख्ती से अनुपालन करना है. क्षेत्र के साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान रखना है. बार-बार हाथ धोना है. हाथ धोने के लिए साबुन, हैंडवाश या सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूर करें. सोशल डिस्टेसिंग का विशेष ख्याल रखना है. घर से बेवजह न निकलें. घर से निकलें तो मास्क जरूर पहनें. बैठक में सीएचआई सरोज गुप्ता, एचआई विशाल सिंह और शिवनाथ विश्वकर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.















