
बहरागोड़ा : कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण सरकार ने लॉक डाउन की घोषणा की है. लॉक डाउन में बाहर मजदूरी करने गये राज्य के विभिन्न प्रखंड के लौट रहे मजदूरों को बहरागोड़ा प्रखंड प्रशासन द्वारा बहरागोड़ा में क्वारंटाइन किया गया था. विभागीय आदेशानुसार क्वारंटाइन में रह रहे झारखंड राज्य के 134 मजदूरों को छोड़ दिया गया है वही बिहार, बंगाल और युपी के 109 मजदूरों को बहरागोड़ा प्लस टु उच्च बिधालय में बने क्वारंटाइन में रखा गया है. यह जानकारी बीडीओ राजेश साहु ने दी है. उन्होंने बताया कि प्लस टु उच्च बिधालय में रह रहे मजदूरों को प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग किया जा रहा है. कहा कि विभागीय आदेश नही है जिसकारण बाहरी राज्य के मजदूरों को छोड़ा नही गया है.कहा कि आदेश आने के बाद सभी मजदूरों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी.कहा कि जिला के दिशा निर्देश के आधार पर बाहरी राज्य के मजदूरों को छोड़ा जाएगा.















