
चाईबासा : डांगुवापोसी को साफ-सुथरा रखने में स्थानीय सफाईकर्मी लगातार कार्य करते रहते हैं, जिससे क्षेत्र हमेशा साफ-सुथरा और हरा भरा नजर आता है। इस लॉकडाउन में भी डांगुवापोसी के सफाइकर्मी सरकारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन करते हुए लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं और डांगुवापोसी को साफ-सुथरा रखने में अपना योगदान दे रहे हैं। उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस डांगुवापोसी शाखा के शाखा सचिव एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों ने लॉकडाउन के दौरान सरकारी दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन करते हुए कार्य करने के लिए सफाईकर्मियों को प्रक्षालन और अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि करोना जैसी महामारी, विषम परिस्थितियों में सफाइकर्मियों का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर मेंस कांग्रेस डांगुवापोसी शाखा के सचिव सुभाष मजूमदार, प्रदीप शर्मा और के श्रीनिवास राव, गोवर्धन इच्छागोटू मिंटू, हेल्थ इंस्पेक्टर घनश्याम मिश्रा उपस्थित थे।







