
जमशेदपुर : झारखण्ड में लॉक डाउन के दौरान हर तरफ काम स्थगित था. इस दौरान जमशेदपुर कोर्ट भी बंद रहा . लेकिन बता दे कि जमशेदपुर कोर्ट में आठ मई यानि कल से काम शुरू किया जायेगा. हाई कोर्ट के आदेश के बाद जमशेदपुर कोर्ट में जिला जज की बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ लगभग दो घंटे की बैठक हुई. जिसमे निर्णय लिया गया कि सभी काम ऑनलाइन के माध्यम से किया जायेगा. कोर्ट कर्मचारी सुबह 6 बजे से 12 बजे तक काम करेंगे. जज सुबह 7 बजे से 12 बजे तक काम करेंगे. इसके साथ ही वकीलों को कोर्ट जाने से भी मना किया गया है. कोर्ट के बाहर दो ड्राप बॉक्स लगाये जायेंगे जिनमे से एक में जिला जज और दुसरे में मजिस्ट्रेट जज का आवेदन जमा किया जायेगा. सूची तैयार करने के बाद मेल के माध्यम से वकीलों को खबर भेजा जायेगा. नये मामले में फॅमिली कोर्ट संबंधी फाइल किया जा सकता है. ऑनलाइन या ईमेल के जरिए वकील जमानत, अग्रिम जमानत, या किसी भी तरह की अर्जी दाखिल कर सकते है. और साथ ही फाइल की गई अर्जी की हार्ड कॉपी ड्राप बॉक्स में जमा करेंगे. बॉक्स को सुरक्षा के साथ 24 घंटे में खोला जायेगा. कोर्ट कैंपस के बाहर एफिडेविट का काम जारी रहेगा. बैठक में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लाला अजीत कुमार अम्बष्ठ , उपाध्यक्ष बलाई पांडा, महासचिव अनिल कुमार तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य गौरव पाठक और अलोक सिंह आदि उपस्थित थे.
झारखंड हाईकोर्ट ने गरमी की छुट्टियों को किया रद्द
झारखंड हाईकोर्ट ने गरमी की छुट्टियों को रद्द कर दिया है. 18 मई से 6 जून तक गरमी की छुट्टी होती है, जिसको अब रद्द कर दिया गया है. इस अवकाश के दौरान सारे कामकाज होंगे. चूंकि, अभी लॉकडाउन के दौरान भी कोर्ट काफी दिनों तक बंद है और कामकाज नहीं हो पा रहा है, इसको देखते हुए चीफ जस्टिस ने सारी गरमी छुट्टियों को रद्द कर दिया है. इस साल किसी तरह की कोई गरमी की छुट्टी नहीं होगी.






