
चाईबासा : मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा की जागृति शाखा द्वारा शनिवार को पौधारोपण किया गया. संगठन की ओर से बताया गया है कि अभी लॉकडाउन है. इस वजह से सभी सदस्यों ने अपने-अपने घरों में पौधारोपण किया. इस कार्यक्रम से समाज में लोगों को प्रेरणा मिलेगी कि हम घर बैठे भी प्रकृति के सौंदर्य को संवार सकते हैं और अपने आसपास हरियाली देख कर हमारा मन भी शांत रहेगा, जिसकी जरूरत अभी पूरे समाज को है. जागृति शाखा समाज को जागृत करने की दिशा में हमेशा अग्रसर रही है और रहेगी. संगठन की ओर से कहा गया है कि घर बैठे पौधारोपण करें. कार्यक्रम में जागृति शाखा की अध्यक्षा श्वेता जालान, सचिव शिखा दोदराजका, सलाहकार अन्नपूर्णा शर्मा, सरिता अग्रवाल, सदस्य प्रीति दोदराजका, श्वेता दोदराजका, रिंकू अग्रवाल, संगीता पाडिया, श्रद्धा गोयल, कमला शर्मा, रीना शर्मा, उषा शर्मा, हेमा विजयवर्गी, पूनम अग्रवाल, पूनम खीरवाल, विनीता सराफ, सविता सराफ, किरण गोयल, मीता खीरवाल, सारिका खीरवाल, सुषमा खीरवाल समेत सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा.














