
जमशेदपुर : पूरा भारत कोरोना महामारी के चपेट में है. इसका असर पूरे झारखंड में देखने को मिल रहा है. ऐसे में बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह भाजपा के नेता कुणाल षाड़ंगी लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से लोगो का मदद कर रहे हैं. इसमें उनके द्वारा गठित टीम कुणाल के सदस्य बहुत ही सक्रिय रहते है. सोशल मीडिया के माध्यम से कुणाल षाड़ंगी द्वारा की गयी मदद का एक उदाहरण बीती रात देखने को मिला. हालांकि जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ल ने भी इस मामले में पूरी तत्परता और मानवीय संवेदना का परिचय दिया.
बीती रात करीब 12 बजे बहरागोड़ा के गोरांगी ग्राम निवासी अमित दुबे, जो जमशेदपुर काशीडीह में रहते हैं, उनकी तबीयत कुछ दिन से बहुत खराब थी और डॉक्टर को दिखाने के लिए पैसे भी नहीं थे. अमित दुबे ने लिखत जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से कुणाल षाड़ंगी के पास पहुंचायी. इस पर तुरन्त पहल करते हुए कुणाल षाड़ंगी ने सिविल सर्जन और जिले के उपायुक्त को इसकी सूचना दी. इस पर उपायुक्त द्वारा तुरंत एम्बुलेंस भेज कर रात को 1 बजे उन्हें जांच के लिए हॉस्पिटल भेजवाया गया. युवक बीमार होने के साथ ही बोल भी नहीं पा रहा था.















