
जमशेदपुर : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर देश में 24 मार्च से ही लॉक डाउन जारी है. हालांकि लॉक डाउन एक की तुलना में लॉक डाउन 4 में काफी रियायतें दी गई है. लेकिन मोटर पार्ट्स की दुकानों को खोलने का आदेश अभी नहीं दिया गया है. इधर लगातार जारी लॉक डाउन की वजह से ऑटो पार्ट्स के दुकानदारों की स्थिति चरमरा गई है. इन सब को देखते हुए आज जमशेदपुर मोटर पार्ट्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल जिले के उपायुक्त से मिल अपने मांगों को रखा. इन्होंने बताया कि लॉक डाउन 4 में काफी रियायतें दी गई है, जिनमें छोटी- बड़ी गाड़ियों को भी चलाने का आदेश जारी किया गया है. ऐसे में जब गाड़ियां सड़कों पर चलेंगी तो वह खराब भी होंगी, अगर मोटर पार्ट्स की दुकान नहीं खुलेगी तो गाड़ियां कैसे चलेंगे. वैसे जिले के उपायुक्त ने इन्हें सरकार से आदेश आने तक इंतजार करने की बात कही है.







