
जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ परितोष सिंह के द्वारा बिगत 1 बर्षो से गोविंदपुर जलापूर्ति योजना में हुए अनियमितता के बिरोध में आंदोलन किया जा रहा था। इसी क्रम में बिगत 5 मई को पेयजल मंत्री को ट्वीट के माध्यम से इस और ध्यान आकृष्ट कराया गया था। मंत्री महोदय ने उसपर संज्ञान लेते हुए जमशेदपुर दौरे के क्रम में गोविंदपुर पहुँच कर इसकी जाँच की और घोर अनियमितता पाया और सभी शिकायतों को सही पाया। मंत्री जी ने दिसंबर तक पूरी जलापूर्ति योजना को दुरुस्त करने का आदेश दिया, और ये हिदायद दी कि जब तक पूरा काम खत्म नही हो जाता तब तक उन्हें अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत नही किया जाएगा। गोविंदपुर में ब्याप्त सभी त्रुटियों को 1 माह के अंदर दूर करने का आदेश एजेंसी को दिया। इस अवसर पर विजय यादव, रामनवमी सिंह, अनुज सिंह, आशुतोष सिंह, अनिल यादव,प्रशांत चौधरी, प्रकाश दुबे,अजीत सिंह,जयदीप कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।







