जमशेदपुर : वैश्विक संकट के इस दौर में राजनीति के अलग-अलग रूप सामने आ रहे हैं. वैसे सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर संकट की इस घड़ी में प्रहार करने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देना चाह रहे हैं. ताजा मामला महिला कांग्रेस का है. जहां जमशेदपुर महिला कांग्रेस ने पीएम मोदी के नाम एक चिट्ठी लिखा है. जिसमें इन्होंने पांच मांगे प्रधानमंत्री से की है. इस संबंध में जमशेदपुर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उषा यादव ने बताया कि सभी मजदूरों के खाते में न्यूनतम दस हजार रुपए दी जाए, ताकि लोग डॉन की अवधि में इनका जीवन यापन सुचारू ढंग से चल सके. इसके अलावा मनरेगा में 100 दिन के बजाय 200 दिनों के रोजगार की गारंटी दिए जाने की मांग इनके द्वारा की गई है. वहीं कांग्रेस नेत्री ने बताया कि व्यापारियों को कर्ज ना देकर सरकार सीधे उनके खातों में पैसे ट्रांसफर करें ताकि उन्हें कर्ज का ब्याज ना चुकाना पड़े. वहीं पंचायत स्तर के पत्रकारों को कोरोना वारियर्स का खिताब देने की भी मांग महिला कांग्रेस ने की है. इसके अलावा लॉक डाउन के कारण फंसे प्रवासी मजदूरों को नि:शुल्क उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था केंद्र सरकार से किए जाने की मांग इनके द्वारा की गई है.













