
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में एक बार फिर से उत्पादन शुरू होने जा रहा है. राज्य सरकार द्वारा आदेश देने के बाद टाटा मोटर्स ने उत्पादन की तैयारी शुरू कर दी है. ऑफिसरों की टीम ने कर्मचारियों को ट्रेनिंग देने की तैयारी कर दी गयी है. इसको लेकर टाटा मोटर्स ने कर्मचारियों को बुलाकर अभी ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया है और यह कह दिया गया है कि उनको कैसे काम करना है. शनिवार तक सबको ट्रेनिंग देने के बाद सोमवार 1 जून से उत्पादन पूरे तौर पर शुरू हो जायेगा. फेज वाइज सभी प्लांट में उत्पादन शुरू होगा. चूंकि, बाजार में डिमांड काफी कम होगा, इस कारण उत्पादन भी कम होगा. लेकिन सैन्य जरूरतों को पूरा करने के साथ ही कई सारे अनिवार्य कार्य है, जिसको लेकर उत्पादन जेनरेट हो चुका है. इस वजह से प्लांट को शुरू किया जायेगा. दूसरी ओर, टाटा मोटर्स की एंसीलियरी कंपनियों आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों को भी वर्क ऑर्डर मिलने लगेगा, जिसके बाद सोमवार से वहां भी उत्पादन कई सारी कंपनियों में शुरू हो जायेगा. हालांकि, इसके लिए तय नियमों का सबको पालन करना होगा.
टाटा मोटर्स में इन एरिया के लोगों की इंट्री पर रहेगी पाबंदी :
टाटा मोटर्स के प्लांट हेड विशाल बादशाह ने अपने मातहत अधिकारियों को प्लांट खोलने को लेकर सख्त हिदायत भी दी है. प्लांट हेड ने कंटेनमेंट जोन और आसपास के एरिया को कंपनी के भीतर काम के लिए अभी नहीं बुलाने को कहा गया है. इसके तहत कहा गया है कि बारीडीह बस्ती, गोविंदपुर, न्यू सीतारामडेरा, जुगसलाई, बागुनहातू, सिदगोड़ा, सिदगोड़ा विद्यापतिनगर समेत अन्य एरिया के कर्मचारियों को काम पर नहीं बुलाने को कहा गया है.
नियम व शर्तों के साथ टाटा मोटर्स में प्रोडक्शन शुरू, जानिए क्या हैं नियम एवं शर्तें
टाटा मोटर्स प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों के लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. जिसके तहत जिन कर्मचारियों को काम पर बुलाया जाएगा वे कर्मचारी अपने डिपार्टमेंट या डिवीजनल हेड को रिपोर्ट करेंगे. वहीं जिन कर्मियों को ड्यूटी पर नहीं बुलाया गया वे अपना मेडिकल फिटनेस विभाग को उपलब्ध कराएंगें, ताकि भविष्य में उन्हें बुलाया जा सके. इमर्जेंसी सेवाओं और ऑपरेशनल शिफ्ट पर नियुक्त कर्मियों की सेवा जारी रहेगी.वहीं सभी कर्मियों को सोषल डिस्टेंसिग के साथ मास्क लगाना अनिवार्य होगा. कर्मियों के लिए प्रबंधन की ओर से बस सेवा अभी शुरू नहीं की जा रही है, प्रबंधन ने साफ कर दिया है, कि स्थिति सामान्य होने तक कर्मियों को अपने वाहनों से कंपनी आना होगा. प्रबंधन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार कर्मियों को अपना निजी वाहन मुख्य गेट औऱ कॉम्पलेक्स के बाहर खड़ा करना होगा. इस दौरान पद के अनुसार पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है. कंपनी परिसर में प्रवेश के लिए वैद्य परिचय पत्र के अलावा विभागीय परिचय पत्र जरूरी होगा. सभी कर्मियों को कंपनी परिसर में प्रवेश और निकास के वक्त मुख्य गेट से थर्मल स्कैनिंग से गुजरना होगा. वहीं जारी सर्कुलर के अनुसार कंरनी परिसर में प्रवेश के बाद कंपनी के शटल बसों के माध्यम से कर्मियों को उनके डिपार्ट तक पहुंचाया जाएगा. सभी कर्मियों को नए नियमों के तहत कैसे काम किया जाना है, इसकी जानकारी डिपार्टमेंटल मैनेजरों के माध्यम से दी जाएगी. वहीं नए नियम के अनुसार कर्मियों को लंच के लिए कैंटीन का प्रयोग कैसे करना है, इसकी जानकारी डिपार्टमेंट के मैनेजर देंगे. साथ ही बगैर किसी इमर्जेंसी के किसी भी कर्मी को ड्यूटी के दौरान डिपार्ट से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी.














