
रांची/जमशेदपुर : झारखंड में गुरुवार 28 मई को कोरोना वायरस पॉजिटिव के 18 नए केस सामने आए. इसके तहत बोकारो में 3, जमशेदपुर से 6, गुमला से दो, गढ़वा से दो, रांची से एक नए केस सामने आए हैं. इसके अलावा झारखंड की राजधानी रांची स्थित मेडिका अस्पताल में इलाज रथ चार मरीजों को भी करुणा पॉजिटिव पाया गया जिसमें रांची के एक, धनबाद के एक, गिरिडीह के एक और गुमला क्या एक मरीज शामिल है. इसके अलावा जमशेदपुर में कुल 6 पॉजिटिव केस सामने आए है, जिसमे दो चाकुलिया, 1 बोड़ाम, 1 परसुडीह, 1 बागबेड़ा और 1 घाटशिला के गालूडीह क्वारंटाइन सेन्टर में पॉजिटिव पाया गया जो बहरागोड़ा का रहने वाला है. इस तरह झारखंड में कोरोना वायरस का पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 476 हो चुकी है. एमजीएम अस्पताल के वायरोलाजी लैब में गुरुवार को कुल 563 सैंपल की जांच हुई जिसमें से संदिग्ध मरीजों का सैंपल पाजिटिव पाया गया है. इसमें पूर्वी सिंहभूम के अलावा कोल्हान के अन्य दो जिला व प्रदेश के अन्य जिलों के सैंपल भी शामिल हैं. इस तरह से जिले में पाजिटिव मरीजों की संख्या 36 पहुंच गई है. पाजिटिव पाए गए मरीज प्रवासी मजदूर हैं तथा 20 मई को मुंबई से जिले में वापस आए थे. जिला प्रशासन द्वारा इनकी स्वास्थ्य जांच के बाद संस्थागत क्वेरेंटाइन सेंटर में रखा गया था. इसलिए किसी नए कंटेन्मेंट ज़ोन व बफर जोने बनाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को पाए गए जिले के मरीजों में से 2 चाकुलिया के हैं जिन्हें वहीं पर संस्थागत क्वेरेंटान सेंटर में रखा गया था. वहीं 1 परसुडीह, 1 बागबेड़ा, 01 बोड़ाम तथा एक बहरागोड़ा का है पर उसे घाटशिला के गालुडीह क्वेरेंटाइन सेंटर में रखा गया था. इन मरीजों की रिपोर्ट पाजिटिव आने के साथ ही जिला सर्विलांस टीम द्वारा इन्हें टीएमएच कोविद -19 अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है. इस तरह से अब तक जिला सर्विलांस टीम की ओर से गुरुवार तक कुल 9515 सैंपल जांच के लिए भेजा गया जिसमें से 36 पाजिटिव तथा 8471 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है तथा बाकी सैंपल की जांच चल रही है.















