
चाकुलिया : चाकुलिया के अंचलाधिकारी अरविंद कुमार ओझा का झारखंड राज्य की राज्यपाल के आदेश से दुमका जिला में तबादला हो गया है. झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की अधिसूचना के अनुसार उन्हें दुमका जिला के मसलिया का अंचल अधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है. मसलिया के वर्तमान अंचल अधिकारी महेश्वर महतो अब विभाग में योगदान करेंगे. चाकुलिया में अरविंद कुमार ओझा अंचल अधिकारी के पद पर होने के साथ ही साथ प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और नगर पंचायत के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी भी थे.















