
जमशेदपुर : संयुक्त युवा संघ के द्वारा बिरसानगर बस्ती के विभिन्न जोन में गरीब एवं जरूरतमंदों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली होम्योपैथी दवा (असैनिक एल्बम 30 )का वितरण किया गया। इस दवा को रोजाना खाली पेट महीना में 3 दिन से गोली लेनी होती है। जैसा कि मालूम हो भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने इस दवा को इस्तेमाल में लाने का सलाह दिया है, इस दवा को जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त युवा संघ के द्वारा वितरण किया जाएगा। इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से डॉ नगेंद्र शर्मा, रवि सिंह चंदेल, धीरज चौधरी, संजीव कुमार, राजू यादव, विवेक सिंह, अभिषेक कुमार समेत अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।















