
जमशेदपुर : जमशेदपुर में कलाकारों की संस्था जमशेदपुर म्यूजिकल सर्किल के सदस्यों ने जिले के उपायुक्त से मुलाकात कर राज्य के मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र सौंपा. जिसमें झारखंड के शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन्स पर सवाल खड़े किए गए. इन कलाकारों के अनुसार पिछले दिनों झारखंड शिक्षा निदेशालय द्वारा एक आदेश जारी किया गया जिसमें प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद, तथा प्राचीन कला केंद्र से प्राप्त डिग्री को फर्जी बताया गया है. जबकि इन दोनों ही संस्थान के डिग्री को सर्वोच्च न्यायलय द्वारा सही करार दिया जा चुका है. इनके अनुसार ये खबर भी कई अखबारों में प्रकाशित की जा चुकी है. जिससे शहर के कलाकारों के बीच असमंजस की स्तिथि बनी हुई है. इन्होंने कहा कि कई गीतकार विभिन्न शैक्षणिक संस्थानो में नौकरी कर रहे है और इस खबर से उनके नौकरी पर भी आफत आने की संभावना है. इन्होंने मांग पत्र सौंपते हुए राज्य के मुख्यमंत्री से इसपर स्पस्टीकरण की मांग की है.















