
जमशेदपुर : जमशेदपुर की बड़ी सामाजिक संस्था अर्पण की ओर से पांच साल पूरे होने पर तीन दिनों का रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले की उपस्थिति में सभी रक्तदाताओं को सर्टिफ़िकेट एवं पौधा दे सम्मानित किया गया. इस अवसर पर श्री काले ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का सबसे प्रमुख साधन है इसका कोई भी मोल नहीं है, रक्तदान के द्वारा हम किसी को जीवन देते हैं, इसकी महत्ता को शब्दों में बाँध पाना असम्भव है. श्री काले ने जुगून पांडेय एवं उपस्थित सभी देशभक्त युवाओं की मुक्तकंठ से प्रशंसा भी की. संस्था के अध्यक्ष जुगून पांडेय ने बताया कि अर्पण द्वारा प्रत्येक वर्ष गर्मी के मौसम में ब्लड बैंक में होने वाली रक्त की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर आयोजित की जाती है.

वर्तमान समय में वैश्विक महामारी कोरोना कोविड-19 वायरस के संक्रमण और सोशल डिस्टेंस को मेंटेन करने के लिए इसे तीन दिवसीय रक्तदान शिविर के रूप में जमशेदपुर ब्लड बैंक में 13, 14 एवं 15 जून को आयोजित किया जा रहा है. शिविर के पहले दिन कुल 274 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. संस्था के अनुसार दूसरे एवं तीसरे दिन रक्तदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी होगी और लगभग 1100 यूनीट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इस रक्तदान शिविर के दूसरे दिन यानी 14 जून रविवार को विश्व रक्तदाता दिवस है. इस अवसर पर विधिवत रूप से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के विधायक सरयू राय एवं उद्घाटनकर्ता के रूप में झारखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की धर्मपत्नी एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री मीरा मुंडा, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, विशिष्ट अतिथि इंटक नेता राकेश्वर पाण्डे सहित जमशेदपुर के कई गणमान्य लोग सम्मिलित होंगे और रक्तदाताओं का सम्मान भी करेंगे. प्रथम दिन के शिविर को सफल बनाने में अखिलेश पांडेय, राघवेंद्र कुमार, पशुपति नाथ पांडेय, जूगुन पांडेय, महेश मिश्रा, प्रिंस सिंह, बिभाष मजुमदार, अभिषेक पांडेय, धीरज चौधरी, विक्रम ठाकुर, घनश्याम भिरभरिया, सुमन कुमार, राजेश सिंह, किशोर ओझा, प्रेम चंद भगत, जीवन सिंहदेव, रमेश बास्के, सुशील पांडेय, नंदकिशोर मुंडा, सूरज चौबे, राजू कुमार, सरबजीत सिंह, सूरज बाग, शुरू पात्रों, अनूज मिश्रा, लकी जयसवाल, विवेक कुमार, रामा राव, शशि मुखी, शेखर मुखी, विशाल सिंह, राहुल पाल, मनोज हलदर एवं अन्य सक्रिय सदस्यों का महत्वपूर्ण से योगदान रहा.














