
संतोष वर्मा
चाईबासा : साढ़े तीन करोड़ की लागत से बनने वाली पश्चिम सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निर्माण कार्य कोराना काल के पहले शुरू हुई, जो सोमबार को सिंहभूम के सांसद गीता कोड़ा व जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु के हाथों संयुक्त रूप से उदघाटन फिता काट व नारियल फोड़ कर किया गया. उक्त कार्यक्रम अधिकारिक रूप से नहीं की गई. हालांकि इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित सभी प्रखंड परिवार तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि और संवेदक संजय सिंह मौजूद थे. वहीं इस मौके पर सरकार द्वारा 50 फीसदी अनुदान रहित किसानों के बिच धान बिचरी का वितरण किया गया. जगन्नाथपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का उदघाटन के बाद नये भवन के सभागार में सांसद गीता कोड़ा, विधायक सोनाराम सिंकु, जिला परिषद सदस्य अविषेक सिंकु तथा जिला कृषि पदाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार व जगन्नाथपुर अंचलाधिकारी तृप्ती विजया कुजूर तथा किसानों के साथ बैठक की. वहीं किसानों को संबोधित करते हुए सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि आज वर्षो बाद जगन्नाथपुर अनुमंडल मुख्यालय के जगन्नाथपुर प्रखंड व अंचल को अपना नया भवन मिला है जो काफी सुखद पल है. इस भवन की मांग को लेकर सांसद गीता कोड़ा के विधायक कार्यकाल में पूर्व की सरकार के समक्ष जोर-शोर से मांग उठाई गई थी जो आज पूरी हुई है. अब विभागीय पदाधिकारी के साथ साथ क्षेत्र के लोगों को भी कार्य करने में आसानी और सुविधा मिलेगी. सांसद गीता कोड़ा ने कहा की अब खेती किसानों को ससमय कृर्षि विभाग से लाभ मिलता रहेगा और इसका लाभ किसानों को मिलेगा. सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि आज सरकार ससमय पर किसानों को अपने अपने खेतों में अनाज उपजाने के लिए धान का बिचड़ी दिया जा रहा जो पचास प्रतिशत अनुदान पर है. वहीं जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु नें भी समय समय पर किसानों की सुविधा तथा कर्ज माफी और लैंपस के द्वारा की गई धान की खरीददारी का पैसा शीघ्र देने का आवाज उठाया गया था ताकि कोरोना काल में किसान अपने खेतों में अनाज उपजाकर आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सके. मौके पर आमोद साव, अफताब आलम, सुमित महापात्र, चंचल यादव, पंसस पवन सिंह, राजु गोप, गणेश कोड़ा, बसंत गोप आदी काफी संख्या में लोग मौजूद थे.






