
चाकुलिया: कोरोना संक्रमण बिमारी के कारण इस वर्ष चाकुलिया के पुराना बाजार के चंडेश्वर शिव मंदीर परिसर में भक्ति भाव और सादगी पूर्ण हुई चड़क पूजा.पूजा कमेटी के सदस्यों ने कहा कि पहले चड़क पूजा पांच दिवसीय होता था,परंतु इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण चड़क पूजा एक दिवसीय किया गया.पूजा सोशल डीस्टेंस के तहत किया गया.कहा कि पांच दिवसीय चड़क पूजा के अंतिन दिन मंदीर में भक्तों की भीड़ पूजा करने के लिए उमड़ पड़ती है.भीड़ में कोरोना के नियमों का पालन कराना मुश्किल हो जाता,इसे देखते हुए कमेटी ने निर्णय लिया कि इस वर्ष एक ही दिन में चड़क पूजा की जाए. सोमवार को कमेटी द्वारा सादगी पूर्ण चड़क पूजा की गई.सुबह कमारीगोड़ा पक्का घाट तालाबसे कलश लेकर मंदिर पहुंचकर कलश स्थापित कर पूजा शुरू हुई.भोक्ताओं ने दोपहर झमाझम बारिश में तलाब में स्नान कर सड़क पर लौटते हुए मंदिर पहुंचे और भक्ति भाव से भगवान शंकर की पूजा की. लोगों का मानना है कि चड़क पूजा करने से अच्छी वारिश और सुख समृद्धि और शांती बनी रहती है.चड़क पूजा के दिन परंपरा के अनुसार चाकुलिया में झमाझम बारिश हुई.







