
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत छोटा गम्हरिया स्थित डुमरिया गांव में छत ढलाई करने के दौरान एक मजदूर बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया. जिससे मजदूर बुरी तरह झुलस गया. करंट से झुलसे मजदूर को इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मजदूर का इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि छोटा गम्हरिया स्थित डुमरिया गांव में मजदूर घर का छत ढलाई करने में जुटे हुए थे. सुबह करीब 11 बजे 28 वर्षीय बाबूलाल मंडल अपने साथी मजदूरों के साथ भवन के छत पर चढ़ कर ढलाई का काम शुरू ही किया था की सामने से गुजर रहे बिजली के हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. वही घटना की सूचना अन्य मजदूरों ने ठेकेदार को दिया जिसके बाद ठेकेदार मौके पर पहुंचकर घायल मजदूर को इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां मजदूर का इलाज चल रहा है.















