जमशेदपुर: टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल ) की ओर से बुधवार 4 नवंबर को आयोजित एक समारोह में कंपनी में 25 वर्षों की निरंतर सेवा पूर्ण करने वाले 41 कर्मचारियों को लॉन्ग सर्विस अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया. यह सम्मान समारोह कर्मचारियों की वर्षों की मेहनत, निष्ठा, प्रतिबद्धता और कंपनी के प्रति उनके समर्पण को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय एवं कंपनी के जीएम जयदेव चांद उपस्थित रहे. दोनों अतिथियों ने सम्मानित कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान कर उनके लंबे सेवाकाल और योगदान की सराहना की. राकेश्वर पाण्डेय ने कहा कर्मचारी ही किसी भी संस्थान की सबसे बड़ी ताकत है.इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी औद्योगिक संस्थान की सफलता के पीछे उसके कर्मचारियों की मेहनत, ईमानदारी और समर्पण सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. 25 वर्षों तक एक ही संस्थान के साथ पूरी निष्ठा से कार्य करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है. आज सम्मानित होने वाले सभी कर्मचारी अपने अनुभव, अनुशासन और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता से आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की.(नीचे भी पढ़े)

कंपनी के जीएम जयदेव चांद ने कहा कि कंपनी की निरंतर प्रगति और उपलब्धियों में कर्मचारियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है. 25 वर्षों की सेवा केवल एक अवधि नहीं, बल्कि मेहनत, विश्वास, अनुभव और संस्थान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की कहानी है. कंपनी अपने कर्मचारियों के योगदान को सदैव महत्व देती है और उनके अनुभव से संस्थान को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है. उन्होंने सभी सम्मानित कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं.कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों में चीफ एच आर संजय मजूमदार, हेड एच आर माया तिवारी, प्लांट हेड डी साहा, सचिन झा, गौरव, फैजल मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन देवाशी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन माया तिवारी ने दिया.यूनियन प्रतिनिधियों में महामंत्री त्रिदेव सिंह, सच्चिदानंद, प्रमोद उपाध्याय, एस बी राणा, राजेश कुमार सिंह, शशिभूषण मिश्रा, रंजन मिश्रा, अमन सिंह, दिनेश कुमार, मनोज कुमार सिंह, उपेंद्र राय, अरुण त्रिपाठी, सीबी सिंह, कौशलेश कुमार, अनीश झा, सतीश मुखी अन्य उपस्थित एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई दी और उनके योगदान की सराहना की.समारोह का माहौल उत्साह, सम्मान और गौरव से परिपूर्ण रहा. यह आयोजन न केवल कर्मचारियों के लंबे सेवाकाल का सम्मान था, बल्कि कंपनी और कर्मचारियों के बीच विश्वास एवं आपसी संबंधों को मजबूत करने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर बना.














