
चाईबासा : चक्रधरपुर में एसईअरएमसी एवं प्रशासन के बीच बुधवार को रनिंग कमर्चारियों के लिए पदस्थापना एवं स्थानांतरण पालिसी पर अहम बैठक हुई। इसमें निम्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर सहमति बनी। किसी भी रनिंग कर्मचारी को प्रोमोशन में प्रथम पदस्थापना जोरली लॉबी में किया जाएग एवम पूर्व में पदस्थापित कर्मचारियों को डीपीएस ला दिया जाएगा। डीपीएस से पैनल वाइज स्टेशन सीनियोरिटी को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरण किया जाएगा। म्यूच्यूअल स्थानांतरण में जो कर्मचारी के साथ स्थानांतरण उसी जगह में पदस्थापित किया जाएगा। ओन रिक्वेस्ट स्थानांतरण में सम्वन्धित अधिकारी कही भी पोस्टिंग कर सकते है। पैसेंजर लोको पायलट प्रमोशन में पूर्व में पदस्थापित कर्मचारियों द्वारा दिये गए ऑपशन को ध्यान में रखते हुए रिक्त स्थान पर पदस्थापित किये जाएगा। मेन लाइन से स्थान्तरण के 04 ईयर का टाइम बांड पूर्व के तरह ही कायम रहेगा।उक्त पालिसी रनिंग कर्मचारियों से साथ साथ रनिंग सुपरवाइजर पर भी अगु होगा। लोको पायलट का एमएसीपी का प्रक्रिया शुरुआत कर दिया गया है।बैढक में वरीय मंडल विधुत अभियंता ( परिचालन ) राजेश रोशन, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी ए के महापात्रों मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक शशि मिश्रा, रनिंग शाखा के सचिव आर के पांडेय, ए के सवाई, एम के पांडेय, पी के ठाकुर और बी जी एस राव आदि उपस्थित थे।












