• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, August 20, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

पश्चिमी सिंहभूम : उपायुक्त ने किया खूंटपानी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, अतिरिक्त कोविड केयर सेंटर के रूप में होगा तब्दील

पश्चिमी सिंहभूम : उपायुक्त ने किया खूंटपानी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, अतिरिक्त कोविड केयर सेंटर के रूप में होगा तब्दील
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अरवा राजकमल ने गुरुवार को जिले के खूंटपानी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक पृथक भवन को कोविड केयर सेंटर के रूप में तब्दील करने के उद्देश्य से परिसर का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान में जिले में चाईबासा के पाताहातु स्थित डीटीआई सेंटर कोविड केयर सेंटर के रूप में तैयार है तथा भविष्य में अगर वायरस संक्रमित की संख्या में बढ़ोत्तरी होती है तो वैसे व्यक्ति जिनमें संक्रमण का कोई भी लक्षण मौजूद नहीं रहेगा उनका इलाज कोविड केयर सेंटर में रखकर किया जाना है। इसी के तहत दूसरे कोविड केयर सेंटर के रूप में सीएचसी के कुछ हिस्सों का प्रयोग किया जाएगा।

उपायुक्त अरवा राजकमल ने बताया कि *जिला प्रशासन इस बात का विशेष ध्यान रख रहा है कि उस क्षेत्र के ग्रामीण जनता को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने में कोई परेशानी ना हो, इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नजदीकी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर जहां पूर्व से ही L1 फैसिलिटी उपलब्ध है, उस केंद्र पर गर्भवती महिलाओं के इलाज हेतु समुचित व्यवस्था प्रशासन के द्वारा की जाऐगी। उन्होंने बताया कि *उक्त सीएचसी में भी चिकित्सक की उपस्थिति में अति आवश्यक सेवा प्रारंभ रहेगी जिसका प्रवेश और निकास द्वार की व्यवस्था अलग से रखा जाएगा ताकि उस क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को कोई अन्य अति आवश्यक चिकित्सा सेवा की आवश्यकता हो तो उन्हें तत्काल सेवा उपलब्ध हो।

उपायुक्त अरवा राजकमल ने बताया कि कोरोना के खिलाफ़ जारी जंग में जिला प्रशासन को स्थानीय विधायक से प्राप्त सहयोग के तहत् उप विकास आयुक्त एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों की देखरेख में उक्त सीएचसी केंद्र पर अच्छे आधारभूत संरचना का निर्माण करते हुए ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्धता सहित 50 आधुनिक बेड की व्यवस्था की गई है। उपायुक्त ने बताया कि यदि हमलोग पूर्व से ही 400 से 500 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था रखेंगे तो अगर भविष्य में कभी कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या ज्यादा हो जाती है तब विशेषकर जिनको स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं है या संक्रमण का कोई भी लक्षण मौजूद नहीं है तो ऐसे व्यक्तियों को हम लोग कोविड केयर सेंटर में रखकर इलाज कर सकते हैं। किसी भी गंभीर परिस्थिति या आईसीयू की आवश्यकता या ऑक्सीजन/वेंटिलेटर की जरूरत होगी तो वैसे व्यक्तियों को कोविड-19 समर्पित रेलवे अस्पताल चक्रधरपुर में इलाज के लिए भर्ती किया जाएगा। खूंटपानी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान जिला उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त आदित्य रंजन, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओम प्रकाश गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ साहिर पॉल, सर्विलांस पदाधिकारी डॉ संजय कुजूर सहित प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

jharkhand vidhansabha committee in jamshedpur : झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति जमशेदपुर पहंची, पूर्व मंत्री और सभापति डॉ नीरा यादव ने लगायी अधिकारियों की क्लास
खबर

jharkhand vidhansabha committee in jamshedpur : झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति जमशेदपुर पहंची, पूर्व मंत्री और सभापति डॉ नीरा यादव ने लगायी अधिकारियों की क्लास

August 20, 2026
Bangladesh presidential election-फखरुल इस्लाम आलमगीर बांग्लादेश के नये राष्ट्रपति चुने गए, विपक्षी उम्मीदवार को 167 मतों से हराया, 35 साल बाद में हुआ राष्ट्रपति चुनाव
खबर

Bangladesh presidential election-फखरुल इस्लाम आलमगीर बांग्लादेश के नये राष्ट्रपति चुने गए, विपक्षी उम्मीदवार को 167 मतों से हराया, 35 साल बाद में हुआ राष्ट्रपति चुनाव

August 20, 2026
Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी के वाणिज्य विभाग ने आयोजित किया कॉमनोवा 2026, छात्राओं ने अपनी सृजनात्मकता, ज्ञान एवं प्रबंधन कौशल का किया प्रदर्शन
खबर

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी के वाणिज्य विभाग ने आयोजित किया कॉमनोवा 2026, छात्राओं ने अपनी सृजनात्मकता, ज्ञान एवं प्रबंधन कौशल का किया प्रदर्शन

August 20, 2026
Next Post
जगन्नाथपुर : भाजयुमो ने किया हेमंत सरकार का पुतला दहन

जगन्नाथपुर : भाजयुमो ने किया हेमंत सरकार का पुतला दहन

jamshedpur-administration-जमशेदपुर में अधिक हुई सख्ती, दबाव बनाया, बढ़ते मरीज की संख्या के कारण हो सकती है बेड की कमी, डीसी व एसएसपी नये अस्पताल को तैयार करने खुद पहुंचे, जमशेदपुर के डीसी व एसएसपी ने चेक पोस्ट का किया औचक निरीक्षण, कमलपुर में हनुमान प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा करने वालों के खिलाफ करायी एफआइअआर

वन विभाग की बड़ी करवाई : करम्पदा रिजर्व वन क्षेत्र स्थित सेल के किरीबुरु खदान से तीन भारी वाहन व दो लोडर जब्त

वन विभाग की बड़ी करवाई : करम्पदा रिजर्व वन क्षेत्र स्थित सेल के किरीबुरु खदान से तीन भारी वाहन व दो लोडर जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur flood update : जमशेदपुर में बाढ़ से राहत, खतरे के निशान के पास पहुंची दोनों नदियां

west singhbhum chaibasa dav-सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा में मनाई गई तुलसीदास जयंती

Jamshedpur homage : मजदूर नेता समाजसेवी स्वर्गीय महावीर यादव किये गये याद, सांसद विद्युत महतो, विधायक सरयू राय, पूर्णिमा साहू ने कहा – मजदूर हित एवं सामाजिक कार्य के लिए सदैव याद किये जायेगे

Jharkhand secretariat Hungama : झारखंड के सचिवालय में घुसे जेपीएससी व जेएसएससी सीजीएल चयनित अभ्यर्थी, हंगामा

Jamshedpur visit of kolhan commissioner : जमशेदपुर का दौरा करने पहुंचे कोल्हान के आयुक्त, कई बूथों का किया निरीक्षण, बैठक कर पारदर्शिता लाने पर जोर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur flood update : जमशेदपुर में बाढ़ से राहत, खतरे के निशान के पास पहुंची दोनों नदियां

west singhbhum chaibasa dav-सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा में मनाई गई तुलसीदास जयंती

Jamshedpur homage : मजदूर नेता समाजसेवी स्वर्गीय महावीर यादव किये गये याद, सांसद विद्युत महतो, विधायक सरयू राय, पूर्णिमा साहू ने कहा – मजदूर हित एवं सामाजिक कार्य के लिए सदैव याद किये जायेगे

Jharkhand secretariat Hungama : झारखंड के सचिवालय में घुसे जेपीएससी व जेएसएससी सीजीएल चयनित अभ्यर्थी, हंगामा

Jamshedpur visit of kolhan commissioner : जमशेदपुर का दौरा करने पहुंचे कोल्हान के आयुक्त, कई बूथों का किया निरीक्षण, बैठक कर पारदर्शिता लाने पर जोर

Jharkhand student protest : रांची में छात्रों का चल रहा आंदोलन समाप्त, स्थगित करने की हुई घोषणा, उखड़ा टेंट और तंबू

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News