
जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश इंटक में संयुक्त महामंत्री बनने पर देविका सिंह का सरायकेला महिला इंटक जिला अध्यक्ष मीरा तिवारी समेत पूरी टीम ने उनके आवास पर जोरदार स्वागत-सम्मान किया। इस अवसर पर देविका सिंह ने कहा प्रदेश इंटक में महिलाओं को स्थान और सम्मान देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी साहब और प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय का हम महिलाएं आभार व्यक्त करते हैं और प्रदेश संगठन में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे और इंटक संगठन को और भी मजबूत बनाया जाएगा. इस अवसर पर आशा दास, संगीता सोरेन, कल्पना टुडू, सुनीता, कविता, सपना, चांदनी, पूजा, शांति समेत अन्य महिलाएं उपस्थित थीं.















