
बहरागोड़ा : अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) नंद किशोर लाल ने रविवार को बहरागोड़ा प्रखंड के जामशोला और दारिशोल चेक पोस्ट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पदाधिकारी द्वारा एंट्री रजिस्टर की जांच की गई, साथ ही प्रतिनियुक्त कर्मियों को सख्त निर्देश दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में अंतर्राज्यीय आंगतुकों को बिना वाहन पास जिले में प्रवेश नहीं दिया जाय. इस दौरान अपर जिला दंडाधिकारी ने चेक पोस्ट में प्रतिनियुक्त कर्मियों को नियमित मास्क का उपयोग करने और अन्य सुरक्षात्मक उपकरणों की उपलब्धता जैसे सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर की जाँच की गई. साथ ही निर्देश दिया गया कि दूसरे राज्य से जो भी व्यक्ति आयें उनकी इंन्ट्री के पश्चात होम क्वारंटाइन का नोटिस और आवश्यक सावधानियां बरतने के संबंध में जानकारी अवश्य दें. प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों और पुलिस बल की हौसला अफजाई करते हुए उन्होने कहा कि अभी कोरोना वायरस का संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है, हमें पहले से और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है.इस अवसर पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहू उपस्थित थे.मौके पर उन्होंने बीएलई को प्रोत्साहन राशी देकर प्रोत्साहित किया.















