
जमशेदपुर : दुबई में फंसे जमशेदपुर के तीन युवकों को जमशेदपुर लाने की मुहिम कामयाब होती नजर आ रही है. मुंबई में सिने स्टार सोनू सूद ने जिस तरह प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचवाया और फंसे हुए लोगों को उनके वतन और राज्यों में लौटाया, वैसे ही राज्य के विपक्षी पार्टी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने ऐसा ही काम किया है. उन्होंने भी करीब 50 से ज्यादा लोगों को अपने घरों को पहुंचाया है. इसी क्रम में जमशेदपुर के तीन युवकों ने पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी से संपर्क साधा, जिसके बाद कुणाल षाड़ंगी ने एक अभियान चलाया. काफी दिनों से यह मामला रुका हुआ था. लेकिन जैसे ही कुणाल षाड़ंगी ने उच्चाधिकारियों को ट्विट किया, तब भारत सरकार की ओर से पहल की गयी, जिसके बाद तीनों की वापसी अब होने वाली है. यह संभव है कि मंगलवार तक वे लोग वापस लौट आयेंगे. अपने देश वापस लौटने के बाद वे लोग वापस जमशेदपुर आ सकेंगे. ये तीनों काफी दिनों से वहां फंसे हुए थे. चार माह से उनको बिना वेतन के रखा गया था और किसी तरह की कोई सुविधा तक नहीं मिल रही थी. लॉकडाउन के बाद से वे लोग बेकार में बैठे थे, जिसके बाद कई बार लोगों ने केंद्र सरकार के पास संपर्क किया, लेकिन कोई पहल नहीं हुई. अंतत: कुणाल षाड़ंगी से लोगों ने संपर्क साधा, जिसके बाद शेख दाऊद, मोहम्मद अली और आरीफ मंजर की वापसी का रास्ता खुल गया है. उनको वापसी का टिकट कटा दिया गया है.













