
जमशेदपुर : झारखंड में अब लॉक डाउन एक साथ पूरे राज्य में लागू नही होगा. पूरे राज्य में एक साथ लॉक डाउन लागू नही किया जाएगा बल्कि ज़िले में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए ज़िले के उपायुक्त इस पर फैसला लेंगे. जहा ज्यादा संक्रमण के केस आएगा वहां लॉकडाउन लगाया जाएगा जबकि जहा कम केस आएगा वहां लॉक डाउन खुलेगा. इस कड़ी में झारखंड के चतरा ज़िले में लॉक डाउन को लागू कर दिया गया है. चतरा में व्यापारियों ने पहले ही कह दिया था कि वे लोग संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए खुद से दुकानों को बंद कर सकते है. चतरा के उपायुक्त ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा किया है और एक सप्ताह तक चतरा में आवश्यक दुकाने ही खुलेगी. इस तरह जमशेदपुर में भी कुछेक बाजारों को बंद करने का आदेश दिया जा चुका है जबकि कई और बाजारों को बंद करने की तैयारी की गई है. जमशेदपुर में सिंहभूम चैम्बर ने भी कहा है कि अगर प्रशासन कहेगा कि कोरोना को नियंत्रित करने के लिए अगर दुकानों को बंद करने का आदेश दिया जाता है तो वे लोग पालन करेंगे लेकिन अब तक जमशेदपुर में लॉक डाउन जैसा कोई आदेश नही दिया गया है. कई और ज़िले अपने स्तर से उपायुक्त फैसला लेंगे.














