
रांची : झारखंड के कई आइएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. इसके तहत जमशेदपुर के डीसी रविशंकर शुक्ला का भी तबादला कर दिया गया है. जमशेदपुर के नये डीसी सूरज कुमार बनाये गये है. सूरज कुमार खूंटी के उपायुक्त के पद पर पदस्थापित थे और जमशेदपुर में वे एसडीओ और डीडीसी के तौर पर भी पदस्थापित रहे है. अब एक बार फिर से वे जमशेदपुर के डीसी बनकर आ रहे है. उनके साथ झारखंड के करीब 18 आइएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. इसके तहत रांची के डीसी राय महिमापत रे का तबादला कर दिया गया है. उनकी जगह सरायकेला-खरसावां में पहले डीसी रह चुके छवि रंजन को रांची का डीसी बनाया गया है. इसी तरह कोल्हान के नये आयुक्त के तौर पर मनीष रंजन का पदस्थापना किया गया है. मनीष रंजन जमशेदपुर में एसडीओ रहे है. उनको कोल्हान का आयुक्त बनाया गया है. इसी तरह राजेश कुमार शर्मा को सूचना प्राद्योगिकी व इ-गवर्नेंस का सचिव बनाया गया है, वे प्रतीक्षारत थे. कृषि, पशुपालन व सहकारिता विभाग के विशेष सचिव राजेश कुमार पाठक को निदेशक बागवानी और निबंधक सहयोग समितियां का प्रभार दिया गया है. पशुपालन निदेशक के पद पर पदस्थापित चितरंजन कुमार को साहेबगंज का डीसी बनाया गया है. संयुक्त निर्वाचन आयुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग के पद पर पदस्थापित दिलीप कुमार टोप्पो को लोहरदगा का डीसी बनाया गया है. आदिवासी कल्याण आयुक्त के पद पर पदस्थापित शिशिर कुमार सिन्हा का तबादला किया गया है. उनको गुमला का डीसी बनाया गया है. उच्च तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास विभाग के विशेष सचिव पर पदस्थापित राजेश सिंह को बोकारो जिला का डीसी बनाया गया है. हजारीबाग के नगर आयुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह को देवघर का उपायुक्त बनाया गया है. उमाशंकर सिंह को परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान से हटाकर झारखंड शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद का निदेशक के पद से हटाकर धनबाद का डीसी बनाया गया है. छवि रंजन को निदेशक कृषि के पद से हटाकर रांची का डीसी बनाया गया है. सूरज कुमार को खूंटी के उपायुक्त से स्थानांतरित करते हुए जमसेदपुर का उपायुक्त बनाया गया है. शशिरंजन को गुमला डीसी के पद से हटाकर पलामू का डीसी बनाया गया है. दिव्यांशु झा को झारखंड स्पेश एप्लीकेशन सेंटर का अतिरिक्त प्रभार और संयुक्त सचिव योजना व वित्त विभाग से हटाकर चतरा का डीसी बनाया गया है. सुशांत कुमार गौरव को निदेशक उच्च शिक्षा के पद से हटाकर सिमडेगा का डीसी बनाया गया है. फैज अक अहमद मुमताज को परिवहन आयुकत के पद से हटाकर जामताड़ा का उपायुक्त बनाया गया है. इसी तरह वाणिज्यकर आयुक्त भोर सिंह यादव को स्थानांतरित करते हुए गोड्डा का डीसी बनाया गया है. कारा महानिरीक्षक (आइजी जेल) शशिरंजन को खूंटी का डीसी बनाया गया है.
जमशेदपुर के नये डीसी सूरज कुमार करीम सिटी कॉलेज के छात्र रहे है
जमशेदपुर के नये डीसी सूरज कुमार जमशेदपुर केे करीम सिटी कॉलेज के छात्र रहे है. उनके पिता इएसआइसी अस्पताल में काम करते थे. सूरज कुमार जमशेदपुर में पहले भी रहे है. वे काफी लंबे समय तक काम करते रहे है और वे यहां डीडीसी और एसडीओ के कार्य को देख चुके है.













