
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिला मुख्यालय में उस वक्त अफरातफरी मच गया, जब कार्यालय के वॉशरूम में एक सांप देखा गया. बताया जाता है कि बुधवार कार्यालय के वॉशरूम में जैसे ही एक महिला कर्मी गयी, दरवाजे पर एक जहरीले सांप को देख उल्टे पांव बाहर निकली और अपने सहकर्मियों को बताया. उधर देखते ही देखते कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया. वैसे पूरे एक घण्टे तक उपायुक्त कार्यालय में अफरातफरी का माहौल रहा.
वही कार्यालय की ओर से स्नेक कैचर को सूचना दी गई लेकिन जब तक स्नेक कैचर जिला मुख्यालय पहुंचते तब तक साथ कहीं ओझल हो चुका था वैसे आप कहां गया यह किसी को नहीं मालूम आपको बता दें कि जिला मुख्यालय के ठीक पीछे जुबली पार्क है जहां जहरीले सांपों का जमावड़ा रहता है बताया जाता है कि आए दिन जिला मुख्यालय में सांप निकलते रहते हैं फिलहाल सांप से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.







