
जमशेदपुर : जमशेदपुर नाई जागृति संध ने जमशेदपुर के उपायुक्त के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र सौंपते हुए बीते 22 मर्च से जारी लॉकडाउन के बाद से उत्पन्न हालात पर सहानूभूति पूर्वक विचार करने की अपील की है. इन्होंने डब्ल्यू एचओ के गाईडलाइन का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री को अवगत कराया है, कि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है, कि नाई के कारण कोरोना संक्रमण फैलता है. वहीं पिछले 22 मार्च से जारी लॉकडाउन के कारण पूरे राज्य के नाइयों का बुरा हाल है. इन्होंंने बताया कि अब नाई के पेशे से जुड़े लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं. जल्द ही इनकी मांगो पर विचार नहीं किया जाता है, तो स्थिति और भी भयावह हो जाएगी. वहीं मांग पत्र में इन्होंने बताया है कि इस अवधि में इनके दुकानों का किराया, बिजली का बिल, बच्चों का फीस, दैनिक और स्वास्थ्य खर्च बढ़ता जा रहा है.














