
चाकुलिया : युवा शक्ति मंच के अध्यक्ष राहुल महतो ने विधायक समीर महंती को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा है कि चाकुलिया प्रखंड की बेन्द पंचायत के आमडांगरा, डुमरीडीह गांव में स्वीकृत सोलर जलमीनार का निर्माण कार्य अधूरा है. कहा कि अर्धनिर्मित सोलर जलमीनार निर्माण कार्य संवेदक द्वारा अभी तक पूरा नहीं किया गया है, जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल से वंचित होना पड़ रहा है. विधायक ने आश्वस्त किया है कि इस संबंध में जल्द पेयजल आपूर्ति पदाधिकारी से बात कर अर्धनिर्मित सोलर जलमीनार निर्माण कार्य को पूर्ण करने की बात कहेगें. इस अवसर पर राहुल महतो, लखन मांडी, मिठुन महतो, निर्मल महतो, बायाल किस्कू, मिठुन कर समेत अन्य उपस्थित थे.















