
चाकुलिया : चाकुलिया के डाकबंगला परिसर में मंगलवार को झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक प्रखण्ड संयोजक मंडली के अध्यक्ष साहेबराम मांडी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. इस बैठक में मुख्य रूप से विधायक समीर महंती उपस्थित थे. बैठक को संबोधित करते हुए श्री महंती ने कहा कि इस कोरोना महामारी को देखते हुए और सरकार के आदेश का अनुसरण करते हुए शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस सादगी से मनाया जाएगा. उस दिन सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कुचियाशोली चौक पर स्थापित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी. बैठक में आगामी 12 सितंबर शहीद साबुआ हांसदा के शहादत दिवस की तैयारी पर भी चर्चा की गई. इस बैठक में जिला संगठन सचिव डोमन माझी, जिला सह सचिव धनंजय करुणामय, बलराम महतो, श्याम मांडी, पंकज महतो, घनश्याम महतो, समीर दास, महिला मोर्चा जिला संगठन सचिव मौसमी मल्लिक, दुलारी हेम्ब्रम, मंजू टुडू, ललिता हांसदा, सोमबारी सोरेन, विकास महतो, मंगल हांसदा, मिठु हांसदा, अर्जुन हेम्ब्रम, मो गुलाब, बयाल किस्कू, निर्मल महतो, राजा बारिक, साकिला मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे.















