
जमशेदपुर: वैश्विक संकट कोरोना के कहर और लगातार गिरते औद्योगिक उत्पादन के बीच मजदूरों के शहर जमशेदपुर में एक और पुरानी कंपनी ने अपने हाथ खड़े कर मदूरों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. जहां टेल्को के मनीफीट स्थित वर्षों पुरानी कंपनी बीएमडब्ल्यू ने अपने कामगारों को पिछले चार महीनों से आधा वेतन दे रही थी. वहीं इस महीने आधा वेतन भी नहीं दिया और आज अचानक कंपनी गेट पर ताला बंदी कर मजदूरों को बाहर का रास्ता दिखा दिया. वैसे मजदूर कंपनी प्रबंधन के इस रवैये से बेहद ही खफा नजर आए और कंपनी मालिक के खिलाफ डीएलसी से शिकायत किए जाने की बात कही. बताया जा रहा है, कि कंपनी प्रबंधन अपने पूरे सेटअप को आदित्यपुर में शिफ्ट कर रही है. और यही कारण है कि यहां संचालित हो रहे प्लांट को बगैर किसी पूर्व सूचना के बंद कर दिया गया. फिलहाल कंपनी के मजदूर आंदोलित हैं. वैसे यह कंरनी टाटा मोटर्स के पार्ट्स का निर्माण करती है. आपको बता दें कि ऑटोमोबाईल सेक्टर में पिछले दो साल से जारी मंदी के कारण एक ओर जहां वर्ल्ड क्लास कंपनी टाटा मोटर्स के उत्पादन प्रभावित हो रहा है, वहीं दूसरी ओर टाटा मोटर्स पर निर्भर आदित्यपुर इंडस्ट्रीयल एरिया की हजारों छोटी- बड़ी कंपनियों को भी इसका सीधा नुकसान उठाना पड़ रहा है. और यही कारण है कि हजारों कामगारों को वैश्वक महामारी काल में रोजगार से हाथ धोना पड़ रहा है.







