
रांची: चेन्नई सुपर किंग के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल-13वें संस्करण में खेलने के लिए चेन्नई जाने के लिए रांची स्थित बिरसा मुंडा एयर पोर्ट पर पहुंचे. जहां काफी सुरक्षा के पुख्ता इंजताम किए गए थे. धोनी पीले रंग के टी शर्ट और मास्क लगाए बिरसा मुंडा एयर पोर्ट पहुंचे. इस दौरान सभी पदाधिकारी व सुरक्षा पदाधिकारी सोशल डेसस्टिंग व मास्क लगाए नजर आए. धोनी ने एक दो दिन पहले ही अपना कोरोना टेस्ट कराया और जिसमें उनकी जांच निगेटिव आयी. इसके बाद वे टीम के खिलाड़ियों से जुड़ने के लिए चेन्नई रवाना होने के लिए रांची एयरपोर्ट पहुंचे. इसके बाद वे स्पेशल विमान से रवाना हुए. चेन्नई पहुंचे के बाद सीएसके के खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करेंगे. विदित हो कि इस बार कोविड- 19 के कारण आईपीएल – 13 के संस्करण का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में हो रहा है. सीएसके के शानदार खिलाड़ी सुरेश रैना कुछ दिन पहले चेन्नई पहुंच गए है और अभ्यास कर रहे है. एमएस धोनी के साथ झारखंड के मोनू भी आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई के लिए रवाना हो गए. विदित हो कि आईपीएल मैच के दौरान हरेक पांच दिन के बाद सभी खिलाड़ियों के सैंपल की जांच की जाएगी. इसमें नेगिटेव आने के बाद ही खिलाड़ी टीम का हिस्सा बन सकते है. यूएई में जैविक सुरक्षा का पूरा ख्याल रखने के लिए बीसीसीआई और यूएई की फैंचाइजी एजेंसियों की ओर से किया जाएगा, ताकि कार्यक्रम का सफल संचालन हो सके.







