
जमशेदपुर: जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के सफाई कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर चले गए है. इस संबंध में बताया जाता है कि, जेएनएसी के एक सफाई कर्मी की कल कोविड के कारण मौत हो गई थी. जिसके बाद सभी सफाई कर्मचारी अपने लिए स्वास्थ्य सुरक्षा व्यवस्था एवं पीएफ, ईएसआई की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए है. वहीं जब इसकी सूचना झामुमो नगर कमेटी को मिली तो झामुमो नगर कमेटी सिदगोड़ा स्थित डिपो पहुंचें और जेएनएसी के सिटी मैनेजर को बुला कर इन सफाई कर्मियों की मांगों को उनके समक्ष रखा. जिसके बाद निर्णय लिया गया कि कल से सभी सफाई कर्मी जिनका नाम लिस्ट में रहेगा उनको पीएफ व इएसआई का लाभ मिलेगा. साथ ही मृतक सफाई कर्मी को मुआवजा की भी मांग रखी गई. जिस पर विचार -विमर्श किए जाने की बात उन्होंने कही.















