
जमशेदपुर : इंडियन रेलवे एस एडं टी मैन्टेनर्स यूनियन (आईआरएसटीएमयू) का जूम क्लाउड पर “डिवीजनल सेफ्टी वीडियो कांफ्रेंस ” 22 अगस्त (शनिवार) को शाम 6:00 बजे से 8:00 बजे के बीच होगा. यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव आलोकचंद्र प्रकाश ने बताया कि सेमिनार में चक्रधरपुर रेलमंडल के एस एंड टी कर्मचारियों की समस्याओं पर फोकस किया जायेगा.
यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि कांफ्रेंस के मुख्य अतिथि डीआरएम विजय कुमार साहू तथा सीनियर डीएसटीई नीरज पांचाल मौजूद रहेंगे. सेमिनार में ऑनलाइन सिग्नल एंड टेलीकम्यूनिकेशन विभाग के कर्मचारी अपनी समस्याएं, विचार और सुझाव सीनियर डीएससी और डीआरएम तक पहुंचा सकेंगे. कोरोना काल में यूनियन के इस प्रयास की रेलवे बोर्ड स्तर तक सराहना की जा रही है. चक्रधरपुर मंडल के मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि निचले स्तर के कर्मचारियों को यूनियन के मंच के द्वारा अपनी समस्याओं को रखने का मौका मिलेगा. मंडल कोषाध्यक्ष शशिभूषण सिन्हा ने बताया एस एंड टी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है.








