
चाईबासा: मझगांव विधानसभा क्षेत्र के मंझारी प्रखंड अंतर्गत भागाबिला के लंकासाई गांव में 1500 फीट पीसीसी पथ व भरभरिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय के क्लास रुम निर्माण का शिलान्यास विधायक निरल पूर्ति व सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय ने संयुक्त रुप से किया. दोनों योजनाएं एनआरएपी के द्वारा कराया जा रहा है. इस दौरान पेयजल की समस्या से जूझ रहे लंकासाई के ग्रामीणों ने कई महीनों से बंद पड़े ग्रामीण जलापूर्ति योजना को पुनः चालू करने का मांग रखी, जिसे विधायक ने अविलंब चालू करने का आश्वासन दिया. इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुनील सिरका, सांसद प्रतिनिधि सह एआईयुडब्लयुएल जिलाध्यक्ष लखन बिरुवा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लाला राउत, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सनातन बिरुवा, शेखर बारिक, पवित्र कुमार भट्टाचार्य, चंद्रभूषण बारिक, नूतन बिरुवा, विजय सिंह बारी, कुंदन बिरुवा, कालीचरण नापित, मुरलीधर बिरुवा, हेमंत बारिक, सनातन लोहार, भागीरथी बारिक, बलभद्र बिरुवा, चंद्रभूषण बिरुवा, चित्रसेन बारीक,चुन्नू गुप्ता एवं ग्रामीण मुंडा सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.







