
जमशेदपुर : झारखंड मुद्रांक विक्रेता संघ सोमवार से अनिश्चितकालिन हड़ताल पर चले गए. इसका असर जमशेदपुर औऱ घाटशिला में भी पड़ेगा. जमशेदपुर औऱ घाटशिला के भी मुद्रांक विक्रेता अनिश्चिककाल हड़ताल पर चले गए है. संघ ने जिले के उपायुक्त को पत्र के माध्यम से इसकी सूचना भी दे दी. संघ ने अपनी आर्थिक समस्याओ के निवारण को लेकर कई बार राज्य सरकार के समक्ष अपनी मांगे रखी पर सरकार द्वार उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया गया. मुद्रांक विक्रेताओं के हड़ताल पर जाने से जमीन का रजिस्ट्रेशन, सेल डीड, पार्टनरशिप डीड जैसे काम अब नहीं होंगे. मुद्रांक विक्रेताओं का कहना है कि उनकी आर्थिक स्थिती काफी दयनीय है. वह किसी तरह अपना परिवार चला रहे है. संघ ने सरकार से आर्थिक सहायता करने की गुहार लगाई थी पर सरकार मुद्रांक विक्रेताओं के लिए कुछ नहीं कर रही है.







