
जमशेदपुर: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत बस स्टैंड के पास मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार गैस टैंकर ने 81 वर्षीय वृद्ध को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल का नाम रमाशंकर बताया जा रहा है. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से रमाशंकर को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां स्थिति गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया है. इधर सूचना मिलने पर सीतारामडेरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर को जब्त कर लिया. इस संबंध में सीतारामडेरा पुलिस ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली की बस स्टैंड के पास गैस टैंकर ने साइकिल सवार को अपनी चेपट में ले लिया है. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. घायल के पैर में गंभीर चोटें आई है. फिलहाल टीएमएच में उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.





