
जमशेदपुर: झारखंड विधानसभा सत्तारुढ़ दल के सचेतक सह जुगसलाई विधायक ने विधानसभा कार्यालय में सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की और सात सूत्री मांग सौंपा. इस दौरान विधायक श्री कालिंदी ने जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यो के बारे में सीएम को अवगत कराया. मुख्यमंत्री ने विधायक की समस्याओं के बारे में जाना और उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार विकास के प्रति गंभीर है. ज्ञापन में कहा गया है कि रांची में संथाली अकादमी का गठन, संथाली शिक्षकों की नियुक्ति, कोल्हान विवि चाईबासा में जनजातीय अनुसंधान केंद्र स्थापित हो, केईआई इंडस्ट्रीज द्वारा बोतल केबल बिछाने के काम की जांच की मांग, कुंवर सिंह चौक के पास पार्क निर्माण, खरकई नदी पर छठ घाट का निर्माण, खंडेश्वर धाम के पास जैविक उद्यान का निर्माण, जुगसलाई स्थित ईदगाह मैदान का सौदर्यीकरण, आदित्यपुर पुल से पार्वती घाट होते हुए खडेश्वरधाम तक पथ निर्माण की स्वीकृति शामिल है. इसके अलावा पटमदा जल्ला कालेज में बीएड की पढ़ाई करने, जमशेदपुर पथ प्रमंडल अंतर्गत प्रस्तावित सड़क का डीपीआर तैयार करने, पारा शिक्षकों के लिए जल्द से जल्द नियमावली तैयार करने शामिल है. मुख्यमंत्री हेंमंत सोरेन ने विधायक को भरोसा दिया कहा कि ये सब जायज मांग है. इनका निराकरण जल्द ही किया जाएगा.





