
Jamshedpur : जमशेदपुर अभिभावक संघ की शिकायत पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने संज्ञान लेते हुए जिले के उपायुक्त से रिपोर्ट तलब की है. गौरतलब है कि जमशेदपुर के सोनारी स्थित आरएमएस बालिचेला स्कूल पर स्कूल की प्रवेश कक्षा में कमजोर एवं अभिवंचित वर्ग के बच्चों के आरक्षित सीट पर चार बच्चों अनिकेत कुमार, पिहू, यश्विन कुमार साहू और आर्यन नायक का नामांकन नहीं लेने विरुद्ध जमशेदपुर अभिभावक संघ लगातार जिले के उपायुक्त से लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराया गया, बावजूद इस मामले में संज्ञान नहीं लिया गया. इधर जमशेदपुर अभिभावक संघ ने पूरे मामले की शिकायत राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, नई दिल्ली से कर दी. 22 सितंबर को आयोग ने जिले के उपायुक्त को चिट्ठी लिखते हुए 20 दिनों के अंदर जांच करते हुए रिपोर्ट तलब की है.






