
जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित धातकीडीह में बीते दिनों फायरिंग मामले में पुलिस ने मो जिशान नामक युवक को हिरासत में लिया है. इस मामले में शुक्रवार को जिशान के परिजन बस्ती के लोगों के साथ बिष्टुपुर थाना पहुंचे और पुलिस पर जिशान को फंसाने का आरोप लगाया. जिशान के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने जिशान रियाज उर्फ जिशु के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि हिरासत में लिए गए युवक का नाम मो जिशान है. वह इस घटना में शामिल नहीं था. पुलिस उसे जबर्दस्ती इस मामले में घसीट रही है.
ज्ञात हो कि पिछले सोमवार को अपने गैंग के एक सदस्य के घर जाकर सलमान ने उनके घर वालों के साथ बकझक की थी, जिसका विरोध करने पर सलमान ने वहां फायरिंग कर दी, जिसमें मोहम्मद मुस्तकीम और मोहम्मद कयूम को गोली लगी थी. फिलहाल पुलिस सलमान की तलाश कर रही है.















