
जमशेदपुर : बीते दिनों जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के एक मकान से डॉली साहू नामक विवाहिता का शव बरामद किया गया था. जिसे ससुरालवालों ने आत्महत्या बताया था. वहीं मृतका के मायकेवालों ने डॉली की मौत को आत्महत्या मानने से इंकार करते हुए उसके ससुराल वालों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है. वहीं कदमा थाना पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. इधर छत्तीसगढ़ी सेवा संस्थान की ओर से डॉली की आत्मा के शांति और पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार देर शाम एरोड्रम गेट पार्क के समीप शांति पूर्ण तरीके से कैंडल मार्च निकाला गया. वहीं संस्थान के सदस्यों ने कदमा थाना पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है.















