
रांची : झारखंड में होने वाले बेरमो के उपचुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. कांग्रेस से पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत स्वर्गीय राजेंद्र सिंह के बड़े बेड़े कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह को फिर से बेरमो से कांग्रेस ने प्रत्याशी बना दिया है. शुक्रवार को अनूप सिंह को उम्मीदवार बनाये जाने पर कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुहर लगा दी. इसके साथ उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशियों पर सोनिया गांधी ने अपनी मंजूरी दे दी. आपको बता दें कि राजेंद्र सिंह के निधन के बाद से ही बेरमो विधानसभी सीट खाली हो चुका है. इसको लेकर उपचुनाव की घोषणा की गयी है, जिसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. आपको बता दें कि राजेंद्र सिंह के बड़े बेड़े अनूप सिंह प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके है जबकि 20 साल से सक्रिय राजनीति में है. वैसे दुमका सीट पर भी चुनाव होना है, जहां से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीट को खाली किया है. वहां से हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन को उम्मीदवार बनाया गया है. वे 12 अक्तूबर को नामांकन कर सकते है. आपको बता दें कि दुमका और बेरमो सीट के लिए 3 नवंबर को मतदान होना है जबकि 16 अक्तूबर तक नामांकन पत्र भरा जायेगा. मतदान 3 नवंबर को होने जा रहा है. नामांकन पत्रों की जांच 17 अक्तूबर को होगा जबकि नामांकन पत्र वापसी की आखिरी तारीख 19 अक्तूबर तय की गयी है. मतगणना 10 नवंबर को होगी.















