
चाईबासा: कोरोना महामारी को लेकर लगे लॉकडाउन के दौरान सिंहभूम वासियों के लिए चलने वाली लाइफलाईन माने जाने वाली टाटा -गुवा, बड़बिल -टाटा पैसेंजर तथा हावड़ा-बड़बिल टाटा जनशताब्दी एक्सप्रेस द्रेन का परिचालन को बंद कर दिया गया था. लेकिन अब लॉकडाउन में छुट दी जा रही है और इसमें मजदुर तबके के लोग इन्हीं ट्रेन के सहारे मेहनत मजदुरी कर अपनें अपनें घरों तक सुरक्षित पहुंचते थे. यह ट्रेन नहीं चलने के कारण क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही रेलवे को इस क्षेत्र से बड़ी राजस्व भी अर्जित होते है. इन सभी मामलों को लेकर सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा रेलमंत्री को पत्र लिखकर समस्याओं से जहां अवगत कराते हुए इस रेल खण्ड में पुनः ट्रेन सेवा बहाल कराने की मांग की है ताकि क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिल सके. हावड़ा -बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस, टाटा-गुवा एवं टाटा-बडबिल पैसेंजर ट्रेन का परिचलन पुनः शुरु करने के संबंध में लिखा गया हैं. सांसद गीता कोड़ा नें पत्र में ट्रेन संख्या 02021-02022 हावड़ा -बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस ,ट्रेन संख्या 58109-58110 टाटा – गुवा पैसेंजर ट्रेन, ट्रेन संख्या 58103-58104 टाटा- बड़विल पैसेंजर ट्रेन जो उडीसा , झारखण्ड एवं बंगाल को जोड़ती है. व्यवसाय, शिक्षा,चिकित्सा, रोजगार के लिए यहां के लोग इन्हीं ट्रेनों पर निर्भर है. ट्रेनों के परिचलन बन्द हो जाने से यहां की जनता पर इसका प्रतिकूल असर पड़ा है. इस रूट पर वर्तमान में किसी भी ट्रेन का परिचलन नहीं हो रहा है. रेल मण्डल रेलवे को सबसे अधिक राजस्व देता है, बावजूद उपेक्षा से यहां की जनता दुखी है.






