
जमशेदपुर: भारत सरकार जल्द ही जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने जा रही है. वैसे इसको लेकर कई राजनीतिक दलों एवं समुदायों में विरोध के स्वर भी उठ रहे हैं. इन सबके बीच जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर 4 स्थिति विश्वकर्मा मैदान में भारत रक्षा मंच की एक बैठक आयोजित की गई. जिसमें जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किए जाने के केंद्र सरकार के फैसले को सही ठहराते हुए इसको लेकर जन जागरण अभियान चलाए जाने पर सहमति बनी. इस संबंध में मंच के बिहार- झारखंड के प्रमुख रितेश कुमार ने बताया, कि जब तक जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बनता है, देश आर्थिक प्रगति नहीं कर सकता है. उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे जनसंख्या नियंत्रण कानून को एक बेहतर कदम बताते हुए पीएम मोदी के प्रयासों की सराहना की. वहीं उन्होंने भरोसा जताया कि जन- जागरण अभियान के माध्यम से लोगों को समझाने में सहूलियत होगी.














