
चाकुलिया : चाकुलिया के पुराना बाजार सर्वजनीन दुर्गा मंदिर परिसर में नवमी पूजा सादगी पूर्ण ढंग से संपन्न हुई. पूजा कमेटी के सदस्य और विधायक समीर महंती पूजा में शामिल होकर मां दुर्गा की पूजा की. पूजा के पश्चात कमेटी द्वारा संध्या पूजा के अवसर पर हर वर्ष दीप जलाये जाते हैं और दीप प्रज्वलित कार्यक्रम में हजारों महिलायें और पुरूष अपने अपने घरों से दीप लाकर मां की चरणों में दीप प्रज्वलित करते थे. इस वर्ष कोविड 19 को देखते हुए पूजा पंडाल में भीड़ ना लगाने की आदेश का पालन करते हुए संध्या पूजा के पश्चात दीप प्रज्वलित कार्यक्रम में सिर्फ कमेटी के सदस्य और बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती शामिल हुए. मौके पर 101 दीप प्रज्वलित किया गया. इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष शंभु नाथ मल्लिक, पतित पावन दास, टुम्पा दे, राणा मल्लिक, बाप्पी मल्लिक,बिश्वनाथ घोष समेत अन्य उपस्थित थे.















