
जमशेदपुर: जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल में हर साल की तरह इस साल भी मां दुर्गा की पूजा की जा रही है. इस साल जेल अधीक्षक नरेंद्र प्रसाद सिंह ने अष्टमी को पूजा की शुरुआत की. इस दौरान जेल में कोरोना को लेकर सभी गाइडलाइन का पालन करते हुए पूजा की गई. मौके पर जेल अधीक्षक के अलावा जेल के पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे. वहीं पूजा के बाद पूरे जेल परिसर में प्रसाद का वितरण किया गया. जेल अधीक्षक ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी जेल परिसर में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. हालांकि इस साल पूजा को लेकर सरकार ने गाइडलाइन जारी किया है. उसी गाइडलाइन को फॉलो करते हुए पूजा मनाई जा रही है. हर साल जेल परिसर में बाहरी लोग आकर पूजा करते थे पर इस साल बाहर के लोग पूजा नहीं कर पाएंगे. उन्होंने बताया कि नवमी को भी पूजा होगी औऱ भोग का वितरण किया जाएगा, वहीं दशमी के दिन विधिवत मां को विर्सजित कर दिया जाएगा.







