
जमशेदपुर : जमशेदपुर में होमगार्ड जवानों को एक मंच पर लाने की कवायद शुरू हो गई है. आपको बता दें कि जमशेदपुर में लगभग 1600 होमगार्ड के जवान हैं जो अलग-अलग संगठन के बैनर से जुड़े हैं और यही कारण है कि ये जवान अपनी बातों को मजबूती से नहीं उठा पाते हैं. रविवार को जमशेदपुर के गरामनाला स्थित होमगार्ड कार्यालय में सभी जवानों की एक बैठक बुलाई गई. जहां सभी से एक बैनर के तहत जुटने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव कराने पर विचार रखे गए. उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर महीने में जमशेदपुर होमगार्ड जवानों के संगठन झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले चुनाव कराया जायेगा. फिलहाल जमशेदपुर कमेटी भंग है. पहले चरण में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव के पद के लिए चुनाव होना है.







